Sunday, September 6, 2026
No menu items!

29 जून को न्याय की हुंकार: कोरिया हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलेगा करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल, डॉ. राज शेखावत करेंगे नेतृत्व

Must Read

रायपुर। कोरिया जिले के कटगोड़ी गांव में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने न्याय की लड़ाई को तेज करने का ऐलान किया है। संगठन ने पीड़ित परिवार के समर्थन में 29 जून को कोरिया जिले पहुंचकर न्याय की मांग को बुलंद करने की घोषणा की है।

करणी सेना के अनुसार, संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर सहित सैकड़ों करणी सैनिक और पदाधिकारी कटगोड़ी गांव पहुंचेंगे। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा।

गौरतलब है कि सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगई के आश्रित ग्राम कटगोड़ी में पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत सिंह लल्ला की फॉर्च्यूनर वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना में भरत सिंह, उनके चचेरे भाई नगेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जबकि मयंक सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार जारी है।

करणी सेना ने इस घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताते हुए कहा कि दोषियों को शीघ्र और कड़ी सजा दिलाना आवश्यक है। संगठन का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत 29 जून को रायपुर पहुंचेंगे, जहां विमानतल पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल कोरिया जिले के लिए रवाना होगा। कटगोड़ी गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

करणी सेना ने समाज के सभी वर्गों से इस न्याय अभियान में सहयोग और सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Latest News

वायरल वीडियो, विवाद और पुलिस एक्शन महापौर मीनल चौबे मामले में एंकर सोमा देवांगन गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया वीडियो के मामले में पुलिस...

More Articles Like This