Thursday, October 22, 2026
No menu items!

सरोना फ्लाईओवर पर ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट की मशक्कत के बाद यातायात बहाल

Must Read

राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छह ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर फ्लाईओवर से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण दुर्ग-रायपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रेलर चालक सुरक्षित है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।

हादसे में ट्रेलर पर लदे छह ट्रैक्टरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जांच में ट्रेलर के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यातायात प्रभावित होने के दौरान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी। वाहन चालकों से सरोना फ्लाईओवर के बजाय एम्स–मोहबाबाजार मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।

डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बताया कि अब सरोना फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह सामान्य है और सभी वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से भारी वाहनों का संचालन करते समय सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

Latest News

औद्योगिक कारखाने के सर्वे के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, सैकड़ों लोग पहुंचे कलेक्टोरेट; प्रशासन ने कही ये बात

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रस्तावित औद्योगिक गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। भाटापारा विकासखंड...

More Articles Like This