Tuesday, July 21, 2026
No menu items!

महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर बरसे राहुल गांधी: कहा- “अंधेरे में लटके 6 लाख छात्र, गलती सिस्टम की तो सजा उम्मीदवारों को क्यों

Must Read

“नई दिल्ली / मुंबई:

देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द किए जाने के दो हफ्ते बाद भी नई तारीखों का एलान न होने पर राहुल गांधी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस प्रशासनिक नाकामी के कारण करीब 6 लाख उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक गया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सामने तीन बड़ी मांगें रख दीं।

“पेपर लीक करने वाले खुले घूम रहे हैं, ईमानदार छात्र परेशान”

राहुल गांधी ने परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों की लाचारी को बयां करते हुए लिखा:

“महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हो गई। 6 लाख उम्मीदवार अधर में लटके हैं। दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन नई तारीख का कोई अता-पता नहीं है। लीक करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं, सिस्टम बेदाग बना हुआ है, और इसकी कीमत वह चुका रहा है जिसने ईमानदारी से दिन-रात मेहनत की।

“उन्होंने आगे कहा कि ये देश के कामकाजी और भविष्य के शिक्षक हैं, जिनके हाथों में भारत का भविष्य है। इन्होंने साल-दर-साल तैयारी की, फीस भरी, दूर-दराज के केंद्रों तक यात्रा की और अब वे बिना किसी तारीख और बिना किसी जवाब के सिर्फ इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, “गलती संस्था की है और सजा उम्मीदवार को मिल रही है—यह न्याय नहीं है।

“राहुल गांधी की मुख्यमंत्री से 3 सूत्रीय मांगें

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए तीन प्रमुख बिंदु सामने रखे हैं:

  • टाइमलाइन: बिना किसी देरी के आज ही महाराष्ट्र TET परीक्षा की नई तारीख का एलान किया जाए।
  • जवाबदेही: पेपर लीक के लिए जिम्मेदार असली दोषियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो, न कि मासूम उम्मीदवारों को परेशान किया जाए।
  • भविष्य की सुरक्षा: इस पेपर लीक के कारण जिन छात्रों का कीमती साल बर्बाद हुआ है, उन्हें आगामी परीक्षा में आयु सीमा में छूट दी जाए।

क्या था मामला?

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) द्वारा 28 जून 2026 को राज्य भर के 1,028 केंद्रों पर TET परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि, परीक्षा से ठीक पहले भिवंडी में पुलिस जांच के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद सुरक्षा और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को आनन-फानन में स्थगित कर दिया गया। तब से अब तक करीब 6 लाख अभ्यर्थी नई तारीखों के इंतजार में परेशान हैं।

17 जुलाई को देहरादून में बड़ी चर्चा:

राहुल गांधी ने यह भी घोषणा की है कि वह 17 जुलाई को देहरादून में युवाओं के साथ एक जनसंवाद करेंगे, जहां देश में बढ़ रहे पेपर लीक के संकट और शिक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

मुख्य स्रोत: एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI)

Latest News

मोसाद का बड़ा दावा: ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम, बंकर-बस्टर बम से भी सुरक्षित गुप्त सुरंगों में शिफ्ट किए सेंट्रीफ्यूज

तेहरान / यरूशलेम: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपने परमाणु...

More Articles Like This