Sunday, September 6, 2026
No menu items!

महाप्रभु जगन्नाथ से विश्व कल्याण की कामना: करणी सेना के वीरेंद्र सिंह तोमर और डॉ. राज शेखावत का श्रद्धा संदेश

Must Read

रायपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने देश, प्रदेश एवं विश्वभर के सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में डॉ. राजसिंह शेखावत ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भ्राता भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व समाज को प्रेम, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश देता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रथयात्रा ऐसा पावन उत्सव है, जिसमें जाति, वर्ग, ऊंच-नीच और छोटे-बड़े का भेद समाप्त हो जाता है। इस दिन सभी श्रद्धालु एक समान भाव से महाप्रभु के रथ को खींचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य अर्जित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ स्वयं मंदिर से बाहर निकलकर रथ पर सवार होकर भक्तों के बीच आते हैं। यह परंपरा भगवान और भक्त के अटूट संबंध, समानता और लोककल्याण की भावना को सशक्त बनाती है।

डॉ. शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव, समृद्धि और मानवता की भावना मजबूत हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रथयात्रा पर्व को श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।

अंत में क्षत्रिय करणी सेना ने सभी देशवासियों को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महाप्रभु जगन्नाथ से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की

Latest News

वायरल वीडियो, विवाद और पुलिस एक्शन महापौर मीनल चौबे मामले में एंकर सोमा देवांगन गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया वीडियो के मामले में पुलिस...

More Articles Like This