Saturday, September 5, 2026
No menu items!

पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल: तीन हिस्सों में टूटी TMC; 20 बागी सांसदों ने NCPI में किया विलय

Must Read

कोलकाता / नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची अंदरूनी कलह के बाद पार्टी अब दो नहीं, बल्कि तीन टुकड़ों में बंट चुकी है। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में अपना विलय कर लिया है।

  • एनडीए (NDA) को समर्थन देंगे बागी सांसद

पार्टी से बगावत करने वाले इन सांसदों का नेतृत्व सांसद काकोली घोष दस्तीदार कर रही हैं। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान भी कर दिया है। दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) से बचने के लिए इन बागी सांसदों ने फिलहाल NCPI के साथ जाने का फैसला किया है।

बागी गुट के संभावित नेता सुदीप बनर्जी का कहना है कि वे अलग ब्लॉक में बैठने के बावजूद असली तृणमूल कांग्रेस की मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। आगामी 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में ये सांसद लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपकर अलग बैठने की मांग करेंगे और खुद को ‘असली टीएमसी’ बताते हुए पार्टी पर अपना दावा ठोकेंगे, जिसके बाद यह पूरा मामला कोर्ट जाने की उम्मीद है।

  • विधायकों का क्या है प्लान?

एक तरफ जहां बागी सांसद केंद्र में एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं, वहीं बंगाल विधानसभा में टीएमसी के बागी विधायकों ने एक अलग राह चुनी है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के 80 में से 60 विधायकों ने बगावत का बिगुल फूंका है। विधानसभा स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) के रूप में मान्यता दे दी है।

  • ‘बंगाल का विकास’ नाम से बना सोशल मीडिया ग्रुप

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बगावत करने वाले इन 20 सांसदों ने आपसी तालमेल के लिए एक खास व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसका नाम ‘बंगाल का विकास’ रखा गया है। यह गुट बंगाल की तरक्की और विकास योजनाओं के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के साथ लगातार संपर्क और आवश्यक सहयोग बनाए रखेगा।

इस पूरी टूट और फेरबदल के बाद अब ममता बनर्जी के खेमे में लोकसभा में केवल 8 सांसद ही बचे रह गए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ममता बनर्जी इस बड़े संकट से अपनी पार्टी को कैसे उबारती हैं।

Latest News

वायरल वीडियो, विवाद और पुलिस एक्शन महापौर मीनल चौबे मामले में एंकर सोमा देवांगन गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया वीडियो के मामले में पुलिस...

More Articles Like This