Friday, September 4, 2026
No menu items!

रायपुर में गौ-तस्करी का खुलासा, 10 पशुओं से भरा माजदा वाहन जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में पशु तस्करी के खिलाफ डीडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक माजदा वाहन को रोककर उसमें ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 पशुओं को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिना दस्तावेज के किया जा रहा था पशुओं का परिवहन

पुलिस के मुताबिक, डीडी नगर थाना क्षेत्र में पशुओं को अवैध तरीके से परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध माजदा वाहन को रोककर तलाशी ली।

वाहन की जांच के दौरान उसमें पांच गाय और बछड़ों समेत कुल 10 पशु मिले। पुलिस के अनुसार, पशुओं को वाहन में बेहद खराब तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से खिलेश यादव और रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन से सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

मामले में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पशु तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध पशु परिवहन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से हरियाणा तक फैला था नेटवर्क

रायगढ़। जिले के वन क्षेत्रों से खैर और तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की अवैध कटाई, भंडारण और दूसरे राज्यों...

More Articles Like This