Tuesday, July 21, 2026
No menu items!

करणी सेना युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ऋषभ सिंह राजपूत

Must Read

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ ने अपने संगठनात्मक विस्तार अभियान को नई दिशा देते हुए युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने समाजसेवी एवं युवा नेतृत्व के रूप में सक्रिय ऋषभ सिंह राजपूत को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के साथ करणी सेना ने प्रदेशभर के युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक सरोकारों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है। संगठन का मानना है कि युवाओं की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के मार्गदर्शन में संगठन लगातार सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, राष्ट्रहित एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि करणी सेना समाज के जागरूक और समर्पित युवाओं को नेतृत्व में अवसर देकर नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, “करणी सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के सम्मान, संस्कृति और अधिकारों की सशक्त आवाज़ है। हमें विश्वास है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर ने ऋषभ सिंह राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और युवाओं को सामाजिक नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेशभर में युवा सम्मेलन, सदस्यता अभियान, सामाजिक संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया जाएगा।

नव नियुक्त युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह राजपूत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

धर्मो रक्षति रक्षितः” के मूल मंत्र के साथ करणी सेना छत्तीसगढ़ समाज की एकता, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन की यह नई नियुक्ति उसके विस्तार अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Latest News

मोसाद का बड़ा दावा: ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम, बंकर-बस्टर बम से भी सुरक्षित गुप्त सुरंगों में शिफ्ट किए सेंट्रीफ्यूज

तेहरान / यरूशलेम: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपने परमाणु...

More Articles Like This