Monday, October 19, 2026
No menu items!

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, 21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Must Read

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें कई एजेंसियां संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय वहां कई मजदूर और कर्मचारी मौजूद थे।

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मिलकर बचाव कार्य चला रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनों और विशेष उपकरणों की सहायता ली जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। ऐसे में रेस्क्यू टीमों ने अभियान को और तेज कर दिया है तथा हर संभावित स्थान पर सावधानीपूर्वक तलाशी ली जा रही है।

घटनास्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव कार्य को प्राथमिकता दे रहा है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसियां घटना की विस्तृत जांच करेंगी। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest News

रावण दहन को लेकर विवाद, रामलीला समितियों को पत्र भेजने पर क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने जताई आपत्ति

विजयादशमी पर रावण दहन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,...

More Articles Like This