छत्तीसगढ़। रोशनी और खुशियों के पर्व दीपावली को यादगार बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ ने नकटी गांव में जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के साथ त्योहार मनाया। संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की खुशियों में शामिल किया।
इस दौरान करणी सेना की ओर से महिलाओं को साड़ियां और बच्चों को टी-शर्ट वितरित की गईं। बच्चों के लिए पटाखों की व्यवस्था की गई, वहीं ग्रामीणों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। उपहार पाकर बच्चों और परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। वीरेंद्र सिंह तोमर सहित संगठन के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर दीपावली मनाई और उनके साथ त्योहार के पल साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा। करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परिवारों के बीच समय बिताकर उन्हें यह एहसास कराया कि त्योहार की खुशियां सभी के साथ बांटने से और भी खास बन जाती हैं।
इस आयोजन के माध्यम से वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना ने सामाजिक सहयोग और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। संगठन की इस पहल में दीपावली के पर्व को सामूहिक खुशी और अपनापन के साथ मनाने का प्रयास दिखाई दिया।

