रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के संगठन को छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर प्रदेशभर में लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है। संगठन के विस्तार, भविष्य की योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और युवाओं के बीच संवाद का दौर जारी है। इसी क्रम में सरगुजा से क्षत्रिय करणी सेना के युवा पदाधिकारी हाल ही में रायपुर पहुंचे, जहां संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
रायपुर पहुंचे सरगुजा के युवाओं का मार्गदर्शन क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अध्यक्ष तथा किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, विस्तार की संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई। सरगुजा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार की गई अपनी आगामी कार्ययोजना भी वीरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष प्रस्तुत की।
सरगुजा से क्षत्रिय करणी सेना के हिमांशु सिंह सोलंकी, तरुण सिंह, अमन सिंह, सत्यम सिंह और मंजीत चौधरी रायपुर पहुंचे थे। उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ अध्यक्ष एवं किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर ने प्रसन्नता जताई। इस दौरान सरगुजा क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन के विस्तार के साथ युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने और स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठक में क्षत्रिय करणी सेना, सरगुजा द्वारा की जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की और भविष्य में इन्हें और व्यापक स्तर पर संचालित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान आगामी 20 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत के नेतृत्व में यूजीसी रोलबैक आंदोलन के तहत आयोजित होने वाली सवर्ण महापंचायत को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापंचायत में छत्तीसगढ़ की सहभागिता को लेकर रणनीति तैयार की गई और प्रदेश से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सरगुजा से आए युवा पदाधिकारियों ने भी आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

