Thursday, September 24, 2026
No menu items!

वीरेंद्र सिंह का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : वीरेंद्र सिंह तोमर

Must Read

रायपुर।

क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने धमधा विकासखंड के परपोडी निवासी एवं समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे उनके तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे। वे हर सुख-दुख में समाज के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहते थे। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित और सक्रिय समाजसेवी को खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।

कार्यक्रम के दौरान तोमर ने दिवंगत की धर्मपत्नी शारदा राजपूत तथा उनके पुत्र देवेंद्र सिंह राजपूत और नागेंद्र सिंह राजपूत से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी राजसिंह हाड़ा, प्रभात सिंह और अमित सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इसके अलावा वीरेंद्र सिंह तोमर ने खेलावन सिंह, गौकरण सिंह, भोला सिंह, सोनू सिंह, रमेश सिंह, योगेश सिंह, पिंटू सिंह, रौनक सिंह, लक्की सिंह सहित बैस परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

Latest News

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, 25 सितंबर को राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक निकलेगा मार्च

नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ...

More Articles Like This