Monday, October 19, 2026
No menu items!

होर्मुज़ पर ईरान के दावे के बीच अमेरिका का सीक्रेट ऑपरेशन, रोजाना 15-20 तेल टैंकर निकालने का दावा

Must Read

वॉशिंगटन। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक बड़े अमेरिकी ऑपरेशन की जानकारी सामने आई है। Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही जारी रखने के लिए एक गुप्त समुद्री कॉरिडोर तैयार किया है। इस ऑपरेशन के जरिए हर रात करीब 15 से 20 तेल टैंकर सुरक्षित रास्ते से निकाले जा रहे हैं।

फोर्ट ब्रैग से ऑपरेशन का संचालन

रिपोर्ट के अनुसार, यह अभियान नॉर्थ कैरोलिना स्थित फोर्ट ब्रैग से संचालित अमेरिकी टास्क फोर्स और खाड़ी क्षेत्र के सहयोगियों के समन्वय से चलाया जा रहा है। अमेरिकी सैन्य बल केवल टैंकरों को एस्कॉर्ट ही नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें खाड़ी में तेल लोड करने और सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने में भी मदद कर रहे हैं।

ईरान के रडार नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने का दावा

Axios के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के पिछले अभियानों में ईरान के रडार और समुद्री निगरानी नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते ईरानी सेना की जलडमरूमध्य में निगरानी क्षमता पहले की तुलना में सीमित हुई है।

इसी का फायदा उठाते हुए अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टैंकरों को दक्षिणी समुद्री मार्ग से निकाला जा रहा है। हालांकि, क्षेत्र में तनाव और सैन्य गतिविधियों को देखते हुए यह अभियान बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज़

होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में शामिल है। यहां से होने वाली तेल आवाजाही में किसी भी बड़े व्यवधान का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है।

Axios की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अभियान ने तेल की आवाजाही को पूरी तरह सामान्य स्तर पर तो नहीं पहुंचाया है, लेकिन इससे वैश्विक सप्लाई में व्यवधान को कम करने और बाजार को स्थिर रखने में मदद मिली है।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बढ़ी अहमियत

होर्मुज़ को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। हाल के अमेरिकी सैन्य अभियानों में ईरान के तटीय रडार, मिसाइल और निगरानी ठिकानों को निशाना बनाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Latest News

रावण दहन को लेकर विवाद, रामलीला समितियों को पत्र भेजने पर क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने जताई आपत्ति

विजयादशमी पर रावण दहन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,...

More Articles Like This