वाशिंगटन / मध्य पूर्व (Middle East) में शांति की कोशिशों के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस अचानक हुए हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
अमेरिकी सेना ने कहा- ‘कोई नुकसान नहीं, सभी मिसाइलें इंटरसेप्ट’
CENTCOM ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया है कि अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बैलिस्टिक मिसाइलों को समय रहते हवा में ही इंटरसेप्ट (नष्ट) कर दिया। इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुँचा है और न ही किसी सैन्यकर्मी के हताहत होने की खबर है।
अमेरिकी सेना पूरी तरह अलर्ट
अमेरिकी सेना पूरी तरह अलर्टताजा स्थिति पर अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में तैनात अमेरिकी बल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी संभावित खतरे या स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
दोबारा गहराया सुरक्षा संकट
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव थोड़ा कम होता नजर आ रहा था और कूटनीतिक रास्तों पर चर्चा की उम्मीदें जग रही थीं। हालांकि, ईरान द्वारा किए गए इस सीधे मिसाइल हमले ने एक बार फिर मध्य पूर्व में सुरक्षा और स्थिरता को गंभीर संकट में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस स्थिति पर बारीक नज़र बनाए हुए है।
मुख्य स्रोत: India.Com – Hindi

