Sunday, September 6, 2026
No menu items!

धार्मिक अनुष्ठान के साथ वीरेंद्र सिंह तोमर के बेड़े में शामिल हुई नई टोयोटा लैंड क्रूजर

Must Read

रायपुर। सनातन परंपरा के पावन पर्व रथदूज के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के काफिले में नई टोयोटा लैंड क्रूजर शामिल की गई। इस अवसर पर रायपुर स्थित उनके मुख्य निवास पर वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच वाहन का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया।

पूजन कार्यक्रम में मुख्य आचार्य पंडित धीरज शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में आचार्य अखिलेश शुक्ला, पंडित संदीप महाराज, जयप्रकाश पांडेय, शाश्वत ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा और पंडित कृष्णा पयासी सहित विद्वान पंडितों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए वाहन की पूजा संपन्न कराई।

इस दौरान भगवान की आराधना के साथ गौमाता का पूजन किया गया और परिवार की वरिष्ठ सदस्य सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद भी लिया गया। पूजा में वीरेंद्र सिंह तोमर अपनी धर्मपत्नी शुभ्रा तोमर, रोहित तोमर, भावना सिंह तोमर तथा परिवार के बच्चों अनुभव सिंह तोमर, विक्रमादित्य सिंह तोमर, अर्ची सिंह तोमर और कृषा सिंह तोमर के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम में क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े राजसिंह हाड़ा सहित संगठन के पदाधिकारी, सहयोगी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने वीरेंद्र सिंह तोमर और उनके परिवार को नई टोयोटा लैंड क्रूजर के आगमन पर शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की।

रथदूज के पावन अवसर पर संपन्न यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बना, जिसमें वैदिक विधि-विधान के साथ नए वाहन का स्वागत किया गया।

Latest News

वायरल वीडियो, विवाद और पुलिस एक्शन महापौर मीनल चौबे मामले में एंकर सोमा देवांगन गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया वीडियो के मामले में पुलिस...

More Articles Like This