Tuesday, July 21, 2026
No menu items!

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में होगा क्षत्रिय करणी सेना का पुनर्गठन, अलग-अलग प्रकोष्ठों का होगा गठन – वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में

Must Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना के संगठनात्मक विस्तार और पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में राज्य के सभी 33 जिलों में संगठन को नए स्वरूप में खड़ा करने की तैयारी की जा रही है।

    संगठन से जुड़े अभिषेक सिंह, अमितेश प्रताप सिंह और अविनाश सिंह ने बताया कि हाल ही में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ की सभी पूर्व इकाइयों को भंग कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त किया गया है। इसके बाद अब संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    संगठन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया जा रहा है। मुख्य इकाई के साथ-साथ सनातन प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

    प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार राज्यभर में किया जाएगा। इसके लिए निकट भविष्य में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों का दौरा कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठकों की तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

    संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पुनर्गठन का उद्देश्य समाज सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना है। आगामी दिनों में क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ में नए स्वरूप और नई कार्यशैली के साथ सक्रिय भूमिका निभाती दिखाई देगी।

    Latest News

    मोसाद का बड़ा दावा: ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम, बंकर-बस्टर बम से भी सुरक्षित गुप्त सुरंगों में शिफ्ट किए सेंट्रीफ्यूज

    तेहरान / यरूशलेम: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपने परमाणु...

    More Articles Like This