Tuesday, July 21, 2026
No menu items!

पीवी सिंधु की ऐतिहासिक सफलता पर करणी सेना ने जताया गर्व ,प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर बोले— ‘सिंधु ने आलोचकों को दिया करारा जवाब’

Must Read

रायपुर। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षत्रिय करणी सेना, छत्तीसगढ़ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि जिन लोगों ने सिंधु को समय से पहले “चूका हुआ खिलाड़ी” मान लिया था, उन्हें इस जीत ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पीवी सिंधु ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

तोमर ने कहा कि जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पीवी सिंधु पहली भारतीय महिला शटलर बन गई हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद मिली इस सफलता ने भारतीय खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार किया है।

करीब ढाई वर्ष बाद सिंधु ने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब जीता था, जबकि भारत के बाहर उनका पिछला बड़ा खिताब वर्ष 2022 के सिंगापुर ओपन में आया था। इसी कारण कुछ लोग उनके प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन सिंधु ने अपनी शानदार वापसी से सभी आलोचनाओं का जवाब अपने खेल से दिया।

जापान में रचा इतिहास

जापान ओपन के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने मेज़बान देश की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे सेटों में 21-17, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की मजबूत खिलाड़ी चेन युफेई को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

टूर्नामेंट के दौरान सिंधु विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर थीं, जबकि अकाने यामागुची तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थीं। इसके बावजूद सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा।

अपने संदेश के अंत में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पीवी सिंधु का यह संघर्ष और सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिंधु भविष्य में भी भारत का नाम विश्व मंच पर इसी तरह रोशन करती रहेंगी।

Latest News

मोसाद का बड़ा दावा: ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम, बंकर-बस्टर बम से भी सुरक्षित गुप्त सुरंगों में शिफ्ट किए सेंट्रीफ्यूज

तेहरान / यरूशलेम: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपने परमाणु...

More Articles Like This