Thursday, September 24, 2026
No menu items!

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, 25 सितंबर को राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक निकलेगा मार्च

Must Read

नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी की सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियां 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालेंगी। इसके बाद 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से कलेक्ट्रेट कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन के जरिए CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई है। पार्टी ने इसे दो चरणों में चलाए जाने वाले देशव्यापी आंदोलन के रूप में घोषित किया है।

25 सितंबर को राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक मार्च

केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, 25 सितंबर को सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक मार्च निकालेंगी। इसके बाद 28 सितंबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटियां संबंधित कलेक्ट्रेट कार्यालयों तक विरोध मार्च करेंगी। कांग्रेस का कहना है कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर उसकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद बढ़ा विवाद

कांग्रेस का यह ऐलान द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों के दौरान चुनाव आयोग के भीतर कम से कम 14 बार कुछ फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज की थीं। रिपोर्ट में Form-6 में बदलाव, मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने और चुनावी डेटा के प्रबंधन से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों में कुछ फैसलों को उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिए जाने का सवाल भी उठाया गया था। हालांकि, चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने इन रिपोर्टों के बाद कहा कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए थे और सभी निर्णय सर्वसम्मति से हुए थे।

कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस इस रिपोर्ट को आधार बनाकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची और SIR से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए। कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों की जांच की मांग को अपने आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है।

फिलहाल SIR को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। 25 सितंबर को राज्य स्तर पर और 28 सितंबर को जिला स्तर पर होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद इस मुद्दे पर सियासी हलचल और बढ़ने की संभावना है।

Latest News

भाठागांव सब्जी बाजार में बवाल, महिला गिरफ्तार; समर्थन में थाने पहुंची सब्जी विक्रेताओं की भीड़

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव सब्जी बाजार में विवाद के बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक...

More Articles Like This