रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु बाबा घासीदास जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और क्षमा प्रार्थना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 14 अगस्त 1981 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की कागा तहसील अंतर्गत ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर और सुशीला तोमर के घर हुआ था। उनका परिवार वर्ष 1990 से छत्तीसगढ़ को अपनी कर्मभूमि मानकर यहां निवास कर रहा है। वीरेंद्र सिंह तोमर की शिक्षा-दीक्षा भी छत्तीसगढ़ में ही हुई।
उनके जन्मदिन का उत्सव 13 अगस्त की देर रात से ही शुरू हो गया था। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से रायपुर पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों और समर्थकों ने आतिशबाजी के बीच केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गिरौदपुरी धाम में की पूजा-अर्चना
जन्मदिन के दिन सुबह वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपने घर में स्थापित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा की और अपनी माता सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे समर्थकों और साथियों के साथ गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी।
गिरौदपुरी पहुंचने के बाद उन्होंने गुरु बाबा घासीदास जी की पूजा-अर्चना की और गुरु गद्दी के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद रायपुर के कबीर नगर फेस-4 स्थित धार्मिक स्थल पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी वीरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उपस्थित लोगों से मुलाकात की।
समर्थकों ने मनाया जन्मदिन
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वीरेंद्र सिंह तोमर का काफिला उरकुरा बस्ती पहुंचा, जहां समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उरकुरा निवासी सुनील सानिया के साथ वीरेंद्र सिंह तोमर ने भी केक काटकर जन्मदिन मनाया।
बाद में वीआईपी रोड स्थित एक होटल में भोजन के लिए पहुंचे तो होटल स्टाफ ने भी अचानक केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं भाटागांव स्थित साईंविला में देर रात तक समर्थकों और शुभचिंतकों का पहुंचना जारी रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ, बुके और पौधे भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जशपुर में पौधरोपण और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था
वीरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्किट हाउस गार्डन में पौधरोपण किया गया। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महामंत्री राजकुमार सिंह, अभय सिंह, प्रवक्ता परमहंस सिंह, वरिष्ठ सचिव पवन सिंह, जिला सचिव हीरा सिंह, पन्नालाल सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह, सूरज सिंह, सह सचिव संदीप सिंह, रामानंद सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संकेत सिंह, महामंत्री आशुतोष, सचिव प्रशिक्षित नाथ शाहदेव, मीडिया प्रभारी दीपेश सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

