Friday, September 4, 2026
No menu items!

बाबा बागेश्वर ने वीरेन्द्र सिंह तोमर को दिया आशीर्वचन, कहा— “सत्य की विजय होगी”

Must Read

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपना परिचय देते हुए जैसे ही “छत्तीसगढ़” का उल्लेख किया, बागेश्वर धाम सरकार ने मुस्कुराते हुए कहा, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” इसके साथ ही उन्होंने वीरेन्द्र सिंह तोमर के सिर पर हाथ रखकर तथा पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया।

वीरेन्द्र सिंह तोमर के अनुसार, बागेश्वर धाम सरकार ने उन्हें सनातन धर्म की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संदेश देते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि सत्य की विजय होगी तथा विरोधियों के नकारात्मक प्रयास समाप्त होंगे। तोमर ने इसे अपने सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह मुलाकात उनके लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय रही। उन्होंने कहा कि संत का आशीर्वाद उन्हें समाज, सनातन संस्कृति और जनहित के कार्यों में अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

https://www.instagram.com/reel/Da7ENeMsewB

तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ का किसान, युवा और आम नागरिक विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में संत का आशीर्वाद उन्हें समाजहित, जनसेवा और जनसंघर्ष के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनता के अधिकारों की आवाज़ को निरंतर बुलंद करती रहेगी। उनके अनुसार, बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद संगठन के जनहित अभियान को नई ऊर्जा और नई दिशा देगा।

अंत में वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि उनके लिए छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान सर्वोपरि है और जनता की आवाज़ ही उनके संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने “जय बागेश्वर धाम सरकार”, “जय क्षत्रिय धर्म”, “जय सीताराम” और “जय छत्तीसगढ़ महतारी” के उद्घोष के साथ कहा कि “रात चाहे कितनी भी अंधेरी क्यों न हो, सुबह अवश्य होती है।

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से हरियाणा तक फैला था नेटवर्क

रायगढ़। जिले के वन क्षेत्रों से खैर और तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की अवैध कटाई, भंडारण और दूसरे राज्यों...

More Articles Like This