Tuesday, July 21, 2026
No menu items!

BPSC की तैयारी से शुरू हुई लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पत्नी की संदिग्ध हत्या मामले में BDO पति और SI प्रेमिका गिरफ्तार

Must Read

मुजफ्फरपुर/दरभंगा: बिहार के चर्चित अमृता कुमारी संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज कुमार को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में उनकी कथित प्रेमिका, बेगूसराय में तैनात एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

3 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी अमृता की मौत

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई की देर रात मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली स्थित आवास में 23 वर्षीय अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मायके वालों ने लगाए हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप

अमृता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या दहेज की मांग और कथित अवैध संबंधों के कारण की गई। मृतका के भाई राजकुमार की शिकायत पर मिठनपुरा थाने में BDO मनोज कुमार, उनके माता-पिता, भाई और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में 10 लाख रुपये दहेज की मांग, प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं।

पूछताछ के बाद BDO गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने मंगलवार को दरभंगा से BDO मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उन्होंने दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

द पुलिस ने उन्हें सीतामढ़ी जिले के सुरसंड से हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मामले में उनकी भूमिका क्या थी और क्या घटना से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध था।

2023 में हुई थी शादी, रिश्तों में आ गई थी खटास

जानकारी के अनुसार, अमृता कुमारी सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के बथुआरा गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी वर्ष 2023 में मनोज कुमार से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव था और अमृता को अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का संदेह था।

मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से खुल सकते हैं अहम राज

पुलिस ने BDO मनोज कुमार के दो मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच एजेंसियां कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), चैट हिस्ट्री, मैसेज और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल साक्ष्य मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

मुजफ्फरपुर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पुलिस वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और सभी संबंधित व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Latest News

मोसाद का बड़ा दावा: ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम, बंकर-बस्टर बम से भी सुरक्षित गुप्त सुरंगों में शिफ्ट किए सेंट्रीफ्यूज

तेहरान / यरूशलेम: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपने परमाणु...

More Articles Like This