Friday, September 4, 2026
No menu items!

शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 2 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

दुर्ग, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक परिवार के 10 सदस्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खाते में कुल 3 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिसमें से करीब 1 करोड़ 3 लाख 60 हजार रुपये वापस किए गए, जबकि 2 करोड़ 90 हजार रुपये की राशि वापस नहीं की गई।

शेयर ट्रेडिंग में निवेश का दिया झांसा

पुलिस के मुताबिक, दुर्ग निवासी कृष्ण कुमार चंद्राकर (56) ने 29 अगस्त 2026 को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रकाश सिन्हा ने खुद की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने की बात कही और प्रार्थी तथा उसके परिवार के सदस्यों को निवेश पर ज्यादा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया।

आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए परिवार के कुल 10 सदस्यों ने उसके बताए अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की।

खाते में ट्रांसफर हुए 3.04 करोड़ रुपये

पुलिस जांच के अनुसार, 24 नवंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच अलग-अलग बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए।

पुलिस के अनुसार, निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपी ने इसमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस कर दिए। इसके बाद शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। काफी समय तक रकम वापस नहीं मिलने पर प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रकाश सिन्हा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

बैंक खातों और लेन-देन की जांच जारी

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 467/2026 के तहत धारा 420 भादवि में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस अब बैंक खातों के लेन-देन, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर अन्य लोगों से भी रकम ली थी या नहीं और प्राप्त राशि का इस्तेमाल किस तरह किया गया।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश या किसी भी वित्तीय योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित व्यक्ति और संस्था की विश्वसनीयता की पूरी जांच करें।

पुलिस ने कहा कि कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देने वाले निवेश प्रस्तावों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें और किसी व्यक्ति या संस्था के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर करने से पहले सभी जरूरी जानकारी जांच लें। संदिग्ध वित्तीय लेन-देन या निवेश के नाम पर ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से हरियाणा तक फैला था नेटवर्क

रायगढ़। जिले के वन क्षेत्रों से खैर और तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की अवैध कटाई, भंडारण और दूसरे राज्यों...

More Articles Like This