Friday, September 4, 2026
No menu items!

CG News: मामूली डांट से भड़का भतीजा, डंडे से पीट-पीटकर मौसी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां मामूली डांट से नाराज एक भतीजे ने अपनी मौसी पर डंडे और लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना की बताई जा रही है।

शराब के नशे में घर पहुंचा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय तीरथराम यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। उस समय घर में उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई मौजूद थीं। मौसी ने उसे बेवजह घूमने, रोज शराब पीने और देर से घर आने को लेकर फटकार लगाई।

बताया जा रहा है कि मौसी की डांट आरोपी को इतनी नागवार गुजरी कि वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने घर में रखी लकड़ी और डंडे से मौसी के सिर पर कई वार कर दिए।

हमले में महिला की मौत

हमले में मोहन कुंवर बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

सामान्य विवाद में हत्या का खुलासा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मुताबिक, पुरैना गांव में महिला की हत्या उसके भतीजे ने की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और सामान्य विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से हरियाणा तक फैला था नेटवर्क

रायगढ़। जिले के वन क्षेत्रों से खैर और तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की अवैध कटाई, भंडारण और दूसरे राज्यों...

More Articles Like This