Monday, October 19, 2026
No menu items!

CG News: जिला अस्पताल में घुसा भालू, आधी रात मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने जारी की सतर्कता

Must Read

बालोद, 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब रात 1 बजे एक भालू अस्पताल परिसर में घूमता दिखाई दिया। अस्पताल जैसे संवेदनशील और व्यस्त इलाके में जंगली जानवर की मौजूदगी की खबर फैलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि भालू रात के अंधेरे में घूमते हुए जिला अस्पताल परिसर तक पहुंच गया। अचानक भालू के दिखाई देने से अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। इसके बाद क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने के प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अस्पताल परिसर में भालू के पहुंचने से आसपास के रहवासी इलाकों में भी चिंता बढ़ गई है। आबादी वाले क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं भालू दिखाई दे तो उसके करीब जाने, उसे छेड़ने या भगाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

फिलहाल घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जिला अस्पताल परिसर तक भालू के पहुंचने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Latest News

रावण दहन को लेकर विवाद, रामलीला समितियों को पत्र भेजने पर क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने जताई आपत्ति

विजयादशमी पर रावण दहन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,...

More Articles Like This