Monday, October 19, 2026
No menu items!

नवरात्रि हादसों पर वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताई चिंता, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Must Read

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में सामने आए दर्दनाक हादसों को लेकर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने चिंता जताई है। उन्होंने इन घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नवरात्रि देशभर में आस्था और भक्ति का पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर हादसों में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन हादसों ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है।

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कई लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की घटना पर उन्होंने दुख जताया। वहीं कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और बारिश के बीच हुई भगदड़ को भी उन्होंने बेहद पीड़ादायक बताया।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे वीडियो देख रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार द्वारा कुचले जाने की घटना पर भी तोमर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन और आयोजन समितियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिले। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Latest News

रावण दहन को लेकर विवाद, रामलीला समितियों को पत्र भेजने पर क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने जताई आपत्ति

विजयादशमी पर रावण दहन को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में विवाद सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,...

More Articles Like This